कन्हैया मंदिर में भगवान को लगाया 56 भोग, आकर्षक झांकी सजाकर की आरती
हरदा। हरदा नगर में माहेश्वरी समाज द्वारा सोमवार रात कन्हैया मंदिर में अन्नकूट उत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान के लिए 56 प्रकार के पकवानों का भोग सजाया गया। मंदिर में आकर्षक झांकी तैयार कर भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया।
रात 7:30 बजे भगवान को विधि-विधान से 56 भोग अर्पित किए गए। इसके बाद रात 8 बजे सामूहिक आरती की गई, जिसमें माहेश्वरी समाज के बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। आरती के बाद सभी ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में पूरे समय भक्तिमय माहौल बना रहा।
Harda, Harda | Nov 10, 2026