कोडरमा - पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह एक दिवसीय दौरे पर कोडरमा पहुंचे। जहां उन्होंने निर्माणाधीन स्टेशन भवन का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान धनबाद रेल मंडल प्रबंधक अखिलेश कुमार भी मौजूद रहे। स्पेशल सैलून से बंधुआ स्टेशन से लेकर कोडरमा स्टेशन तक का जीएम ने विंडो इंस्पेक्शन भी किया।