चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद, एक किशोर निरुद्ध
कोडरमा पुलिस को वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर सतगावां पुलिस एवं बिहार के नालंदा जिले के लहेरी थाना की संयुक्त छापेमारी में चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामद वाहनों में तीन मोटरसाइकिलें कोडरमा जिले से चोरी हुई थीं, जिनमें दो कोडरमा थाना और एक सतगावां थाना क्षेत्र की है।
पुलिस ने नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र स्थित सोहनकुंआ मोहल्ले से वाहनों को बरामद किया। मामले में संलिप्त एक विधि-विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है, जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। अभियान का नेतृत्व सतगावां थाना प्रभारी बबलू कुमार ने किया।
Koderma, Kodarma | Jun 24, 2026