सिधौली: सिधौली में अवैध रूप से संचालित प्राइवेट अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने चलाया अभियान, नवजीवन हॉस्पिटल किया सीज
जनपद के सिधौली इलाके में प्राइवेट अस्पताल में गलत उपचार होने से महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्राइवेट अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाने की कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित हो रहे नवजीवन हॉस्पिटल को छापे मार करवाई कर सीज करने की कार्रवाई की है। स्वास्थ्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई से सिधौली इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।