कुंडा: संग्रामगढ़ के कामापट्टी गांव के जंगल में मिले अधेड़ के शव का हुआ शिनाख्त, सिद्धार्थनगर का रहने वाला था मृतक झिनक लोधी
संग्रामगढ के कामापट्टी गांव के पास जंगल में नहर पुलिया के पास मंगलवार को अंधेड का शव मिला था। काफी प्रयास के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो पाई तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। बुधवार सांगीपुर निवासी ठेकेदार अवधेश सिंह ने मजदूरों के साथ पहुंचे तो उसकी पहचान की। बताते हैं कि मृतक झिनक लोधी निवासी ग्राम महुआ थाना जुगई सिद्धार्थ नगर का है ।