कोलायत: 19 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पिता की शिकायत पर कोलायत थाने में मामला दर्ज, जांच शुरू
श्रीकोलायत थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने पुलिस थाने पहुंचकर एक युवक के खिलाफ उसे बहला-फुसलाकर घर से ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती के पिता ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी को पांच सितंबर की रात करीब 3:30 बजे घर पर सो रही थी।