लहार अनुभाग अंतर्गत आने वाले आलमपुर में लगातार पिछले दिनों से दुर्गंध एवं झाग युक्त पानी आने की समस्या सामने आ रही थी जिसको लेकर के आज 17 फरवरी 2026 मंगलवार दोपहर 2:00 बजे के आसपास आलमपुर के तहसीलदार दीपक शुक्ला एवं नायब तहसीलदार महेश माहौर मौके पर पहुंचे इस दौरान उन्होंने स्वछता टीम के साथ कई जगह पर खुदवाई करवा कर लाइन को दुरुस्त करवाने का भी कार्य किया