धौलपुर: पुलिस ने सदर चौराहे से शातिराना तरीके से अवैध चंबल बजरी ले जाते दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
सदर थाना पुलिस ने अवैध चंबल बजरी परिवहन के खिलाफ कार्यवाही करते हुये दो शातिर बजरी माफियाओं को गिरफ्तार किया है। सदर थानाधिकारी महेश मीणा ने बताया कि मुखबिर से अवैध चंबल बजरी को ट्रक में भरकर उत्तर प्रदेश ले जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर एसपी विकास सागवान के निर्देश पर थाना स्तर की टीम का गठन किया। गठित टीम ने गुरुवार दोपहर में नेशनल हाईवे संख्या -44 सदर