बांसगांव: तिहरारुद्रमन के पांडेय तिघरा में निजी भूमि दान से राजकीय आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सालय का निर्माण शुरू हुआ
बांसगांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत तिहरारुद्रमन के राजस्व टोला पांडेय तिघरा में राजकीय आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सालय का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह अस्पताल सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार पांडेय द्वारा दान की गई 20 डिसमिल निजी भूमि पर बनाया जा रहा है। लंबे समय तक सरकारी भूमि न मिलने से योजना अधर में थी।