पटना ग्रामीण: पटना में एक निजी कार्यक्रम में पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने बिहार को कहा भारत का हार्ट लैंड
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रवीना टंडन सिनेमा जगत की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक है। उन्होंने कई हिट फिल्में दी है। इन्हीं हिट फिल्मों की बदौलत बॉलीवुड की दुनिया में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। रवीना टंडन इन दिनों अपनी हालिया फिल्म कर्म कॉलिंग के प्रमोशन में जुटी हुई है। वही पटना में एक निजी कार्यक्रम में उन्होंने बिहार को देश का हार्ट लैंड बताया है।