पटना ग्रामीण: रामकृष्णा नगर थाना इलाके में 1 फरवरी को घर में हुई डकैती के मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रामकृष्णा नगर थाना इलाके में 1 फरवरी को डकैती मामले में पटना पुलिस ने एक अन्य अपराधी को गिरफ्तार किया है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए पटना पूर्वी एसपी भारत सोनी ने बताया कि मामले में दो अपराधी दीपक और सोनू पकड़े गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की निशानदेही पर घटना में शामिल तीसरे अपराधकर्मी गौतम चौधरी को गिरफ्तार किया गया है।