पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माणाधीन बापू टावर का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने का दिया निर्देश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गर्दनीबाग में निर्माणाधीन बापू टावर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने बापू टावर के पांचवें, तीसरे एवं पहले तल पर जाकर निर्माण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्य से संबंधित विस्तृत जानकारी। वहीं,मुख्यमंत्री ने तेजी से निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।