पटना ग्रामीण: कुम्हरार पार्क में सम्राट अशोक की मूर्ति स्थापित करने को लेकर हुआ जमकर हंगामा
पटना सिटी के कुम्हरार पार्क में सम्राट अशोक की मूर्ति स्थापित करने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान भारतीय लोक चेतना परिषद के सदस्यों और पुलिस के बीच धक्का मुक्के भी हुई। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों का कहना था, कि मूर्ति स्थापित करने के लिए जिला प्रशासन का आदेश होना जरूरी है, जो इन लोगों के पास नहीं था।