पटना ग्रामीण: खेमनीचक में लूट कांड के दौरान भीड़ ने दो अपराधियों को पकड़ की थी पिटाई, PMCH में एक अपराधी की हालत बिगड़ी
रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक में एक कोचिंग संचालक से लूटपाट करने 6 अपराधी पहुंचे थे। इस दौरान दो अपराधियों को आसपास के लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अपने कब्जे में ले लिया और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें से एक अपराधी जो पीएमसीएच में भर्ती था, उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है।