पटना ग्रामीण: कंकड़बाग में संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत,PMCH टीओपी में मामला दर्ज
कंकड़बाग के पोस्टल पार्क में संदिग्ध अवस्था में एक महिला की मौत हो गई है। मृतका के परिजनों ने मृतका के पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और अवैध संबंध का आरोप लगाया है। जिसे लेकर PMCH टीओपी में मामला भी दर्ज किया गया है। मृतका के छोटे भाई ने बताया कि साल 2016 में उसकी बहन की शादी हुई थी और उसके बाद से ही मृतिका को दहेज के लिए उसका पति प्रताड़ित किया करता था।