चाईबासा व्यवहार न्यायालय और चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 1,32,336 मामलों का निष्पादन हुआ और 37,52,00,542 रुपये का समायोजन किया गया।चाईबासा न्यायालय में 9 और चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में 3 न्यायपीठों का गठन किया गया। प्री लिटिगेशन के 1,28,952 मामलों का निष्पादन हुआ।