जहानाबाद में 2 जून को आयोजित होने वाले “सहयोग शिविर” की तैयारियों को लेकर डीएम अलंकृता पाण्डेय ने मखदुमपुर और रतनी फरीदपुर के शिविर स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी आवेदनों को “सहयोग पोर्टल” पर अपलोड करने, समयबद्ध निष्पादन, पेयजल व बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।