हरदोई: रामपुर कौढ़ा गांव में छत पर सो रहे छात्र को सांप ने डसा, चिकित्सक ने मृत घोषित किया, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Hardoi, Hardoi | Jul 23, 2025 मझिला थाना क्षेत्र के रामपुर कौढ़ा गांव निवासी नन्हेंलाल का 10 वर्षीय पुत्र राम प्रकाश कक्षा 4 का छात्र था।पिता ने बताया कि राम प्रकाश घर की छत पर अपनी दोनों बहनों के साथ सो रहा था इस दौरान उसे सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी लेकर पहुंचे यहां पर चिकित्सक ने हालात को गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।