हरदोई: पिहानी के सेमौर में चोरों ने राणा बेनीमाधव इण्टर कालेज़ का ताला तोड़कर फीस के रखे रुपये चोरी किए
Hardoi, Hardoi | Jul 23, 2025 कालेज के प्रबंधक ने बुधवार दस बजे पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि मंगलवार की रात मे मेरे विद्यालय राणा बेनी माधव इण्टर कालेज एवं काबेटे स्कूल का अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया और एक लाख चौवन हजार आठ सौ बीस रुपये चोरी कर लिए,इनमें कालेज की फीस इक्यासी हजार दो सौ रुपये और कान्वेंट स्कूल की फीस तिहत्तर हजार छः सौ बीस रुपये थी।