हरदोई: पिहानी क्षेत्र के मनिकापुर से जहानी खेड़ा मार्ग पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार की ट्रक में फंसकर हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Jul 23, 2025 पिहानी कोतवाली क्षेत्र के गजुआ खेड़ा निवासी रत्नेश कुमार किसी निजी कार्य से मनिकापुर से जहानी खेड़ा जा रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे रत्नेश ट्रक में फंस गए और लगभग 100 मीटर तक घसीटते चले गए। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।