लखीसराय: किऊल रेलवे स्टेशन सहित जिले में दो जगहों से शराब के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
उत्पाद थाना लखीसराय के पुलिस में शराब के साथ 4 तस्कर को गिरफ्तार किया है. मंगलवार की अपराह्न 5:44 बजे उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा प्रेस ब्रीफ में इसकी जानकारी दी गई. किऊल रेलवे स्टेशन से 11.250L-11.250 L विदेशी शराब के साथ 2 तस्कर को तथा हलसी थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर से महुआ शराब के साथ महिला सहित 2 तस्कर को गिरफ्तार किया गया.