ग्राम बदुवा में दीवार विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित अरविंद कुशवाहा के अनुसार, समझौते की कोशिश के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में उनकी पत्नी के सिर पर गंभीर चोट आई और 9 टांके लगे। पीड़ित ने थाने में कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए बुधवार की शाम 4 बजे एसपी को ज्ञापन दिया है।