करनैलगंज: पहाड़ापुर में पारिवारिक विवाद में युवक की हत्या, पिता की तहरीर पर कटरा बाजार थाने में बहू समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पहाड़ापुर गांव मे पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया। 27 वर्षीय शिवम शुक्ला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता लल्लू शुक्ला ने बहू निशा शुक्ला और अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया गया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना 17 अगस्त की रात हुई। बुधवार 5 बजे SO ने बताया पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।