करनैलगंज: करनैलगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस, 120 में से 8 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण
करनैलगंज तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में SM प्रियंका निरंजन, SP व CDO ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। 5 बजे जिला सूचना विभाग ने बताया कि जनसुनवाई में कुल 120 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 8 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। डीएम ने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।