करनैलगंज: परसपुर में जमीनी विवाद के चलते बीती रात गोली कांड मामले में 5 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
परसपुर मे जमीन विवाद के चलते शनिवार देर रात गोलीकांड हुआ। गुरेटी प्रा० विद्यालय के पास मकसूद अली व उनकी पत्नी नाजरीन पर आरोपियो ने फायरिंग की। गोली लगने से नाजरीन घायल हो गई, जिन्हे गोंडा मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया गया है। घटना मे मकसूद भी चोटिल हुए। रविवार 5 बजे SO ने बताया पीड़ित की तहरीर पर मुस्लिम, कासिम, गुफरान, काले और राजिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।