करनैलगंज: शादी का झांसा देकर प्रेमी ने गर्भवती किया, अब शादी से इनकार, कटरा बाजार थाने में 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शादी का झांसा देकर कटरा बाजार थाना क्षेत्र की युवती को गर्भवती बनाने और बाद मे शादी से इंकार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने 4 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार 1 बजे पीड़िता ने बताया उसके साथ लंबे समय से शारीरिक शोषण किया। जब उसने शादी की बात कही तो आरोपी मुकर गया। वहीं कटरा बाजार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।