करनैलगंज: मोटरसाइकिल चोरी कर भाग रहे युवक को परसपुर पुलिस ने पकड़ा, की कार्यवाही
परसपुर पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी शिवांश सिंह उर्फ सिब्बू को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की है। वादी अकबाल ने तहरीर दी थी कि 17 अगस्त को भौरीगंज बाजार में सामान खरीदते समय आरोपी उसकी बाइक चुराकर ले जाने लगा, जिसे मौके पर पकड़ लिया गया। सोमवार 5 बजे थानाध्यक्ष बताया कि थाना परसपुर मे मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिवांश सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।