करनैलगंज: परसपुर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति को किया गिरफ्तार
परसपुर पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी नन्द कुमार उर्फ नन्दलाल निवासी अन्दूपुर को मलाव नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। वादी विनोद निवासी वीरपुर ने तहरीर दी थी कि उसकी पुत्री को शादी के बाद से ही दहेज की मांग पर प्रताड़ित किया जा रहा था और 17 अगस्त को मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई। मंगलवार 5 बजे SO ने बताया आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।