सांगानेर: वार्ड के बाहरी प्रत्याशियों को नहीं मिलेगा मौका, वफादार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिलेगी प्राथमिकता: पूर्व मंत्री
जयपुर की सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर सिविल लाइंस ब्लॉक एवं बनीपार्क ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता,पदाधिकारी एवं संगठन से जुड़े लोग शामिल हुए। वहीं कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी और उत्साह के चलते बैठक कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन में बदल गई।