सहार: पेउर गांव स्थित बालू घाट नंबर 5 पर मामूली विवाद के चलते बदमाशों ने बालू घाट मुंशी को मारा चाकू, इलाके में मची सनसनी
Sahar, Bhojpur | Jun 29, 2026 भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के पेउर गांव स्थित बालू घाट नंबर 5 पर शनिवार की देर रात मामूली विवाद को लेकर बालू घाट मुंशी को चाकू मार दी गई। जख्मी मुंशी को दाहिने एवं बाएं साइड सीने में मारी गई है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी फैल गई है।