कटनी में अनोखा गणेश विसर्जन… बुलडोजर पर विराजे गणपति बप्पा
कटनी में गणेश विसर्जन का एक अनोखा नजारा देखने को मिला… जहां गणपति बप्पा को किसी वाहन या ट्रैक्टर पर नहीं, बल्कि बुलडोजर यानी जेसीबी पर विराजमान कराकर विसर्जन स्थल तक ले जाया गया। पुरैनी का पटेल परिवार पिछले चार साल से इसी अनोखे अंदाज में गणपति विसर्जन करता आ रहा है। इस अनोखे विसर्जन को देखने के लिए आसपास के इलाकों के साथ-साथ दूर-दराज से भी लोग पहुंचते हैं।