एंबुलेंस व्यवस्था पर सवाल, प्रसूता दर्द से तड़पती रही, जिला अस्पताल में एंबुलेंस व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। प्रसव पीड़ा से परेशान महिला के लिए परिजनों ने एंबुलेंस बुलाने की कोशिश की, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने का आरोप है। मजबूरी में परिजन महिला को निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां अस्पताल के मुख्य द्वार पर ही महिला चक्कर खाकर गिर पड़ी।