खरगोन। खरगोन में पतंग के मांजे की चपेट में आने से युवक घायल। परिजन ने बताया प्रतिबंध के बाद भी जिले में चायनीज मांझे से पतंग उड़ाए जा रहे है। शौक के लिए पतंग उड़ाने में इस्तेमाल हो रहा यह धागा लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। मंगलवार दोपहर एक बाईक सवार कुंदा नदी स्थित नवग्रह पुल पर इस धागे की चपेट में आ गया।