मुरैना - जौरा में दर्दनाक हादसा, खदान के गड्ढे में डूबे दो मासूम, जौरा के मजरा के पास हादसा, तीसरे बालक ने ग्रामीणों को दी सूचना
जौरा मंडी निवासी तीन नाबालिक बच्चे साइकिल से घूमने निकले थे। मजरा के पास खदान के पानी भरे गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान विकास (15) और सुनील (16) डूब गए। बाहर खड़े तीसरे बालक ने दौड़कर ग्रामीणों को सूचना दी।
सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश जारी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Huzur, Bhopal | Sep 25, 2026