धनवार: सगा भाई पर चोरी और जानलेवा हमले का आरोप
lधनवार थाना क्षेत्र के नवागढ़ चट्टी में एक भाई द्वारा अपने सगे भाई के घर में चोरी किए जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत पीड़ित ने धनवार थाना में शनिवार की दोपहर तीन बजे आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित दशरथ प्रसाद साव ने धनवार थाना में आवेदन दे कर न्याय की गुहार लगाई है।