धनवार: गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी, समय सारिणी तय
खोरीमहुआ अनुमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह धनवार के पुनीत राय स्टेडियम में होगा जहाँ सुबह 9:30 बजे खोरीमहुआ एसडीओ अनिमेष रंजन झंडोतोलन करेगें। वहीं धनवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सुबह 9 बजे, धनवार थाना में 10:30, रेफरल अस्पताल राजधनवार में 10:45, अवर निबंधन कार्यालय धनवार में 10:55 आदि में किया जायेगा।