धनवार: फाइलेरिया मुक्त पंचायत के लिए मुखिया और ग्रामीणों ने लिया संकल्प
शनिवार की दोपहर एक बजे धनवार प्रखंड के धर्मपुर में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान (MDA राउंड) के समर्थन में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस सभा का उद्देश्य पंचायत के सभी लक्षित व्यक्तियों को फाइलेरिया की दवा का सेवन सुनिश्चित करना था।