प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हत्या के प्रयास के वांछित वारंटी को सिटी से किया गिरफ्तार
थाना कोतवाली देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास (धारा 307) के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी देवतादीन को शनिवार दोपहर 2 बजे सिटी से गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार वर्मा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को उसके घर से दबोचा। पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।