गुन्नौर: गांव सिंघौला के चेत सिंह निवासी ग्रामीण ने मामूली कहासुनी के चलते गांव के चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिंघौला चेत सिंह निवासी राजवीर सिंह ने शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मामूली कहासुनी के चलते गांव के ही चार लोगों ने मारपीट की है। जिसमें पीड़ित घायल हो गया। पीड़ित का आरोप है कि बचाने आई उसकी बेटी लक्ष्मी के साथ भी मारपीट की है। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।