पटना ग्रामीण: CM ने कन्या उत्थान और बालक-बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत ₹2920 करोड़ DBT से लाभुकों के खाते में किए हस्तांतरित
शनिवार की शाम करीब 4 बजे 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में कन्या उत्थान योजना और मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 49 लाख से अधिक लाभुकों के खातों में DBT के माध्यम से 2920 करोड़ रुपए की राशि का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हस्तांतरित किया। साथ ही 958.79 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया।