पटना ग्रामीण: रविन्द्र भवन में जनशक्ति जनता दल और राष्ट्रीय जनवादी पार्टी ने किया अतिपिछड़ा समाज सम्मेलन, तेज प्रताप ने किया संबोधित
शनिवार की दोपहर 3 बजे पटना के रवीन्द्र भवन में जनशक्ति जनता दल और राष्ट्रीय जनवादी पार्टी द्वारा अतिपिछड़ा समाज के लिए विशेष सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बेलदार,बिंद, नोनिया,केवट और निषाद समुदाय के लोगों के आरक्षण और अधिकारों पर चर्चा की गई। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव उपस्थित रहे।