पटना ग्रामीण: स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
शनिवार की सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक स्वस्थ नारी,सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं के लिए मधुमेह,ब्लड प्रेशर,कैंसर जांच सहित विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच निशुल्क की गई। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि इसका उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है।