हरिद्वार: शीतलहर का प्रकोप, नगर कोतवाली पुलिस ने हरकीपौड़ी, चंडी घाट और बस स्टैंड पर अलाव की व्यवस्था की
लगातार बढ़ रही ठंड और शीतलहर के प्रकोप के चलते नगर कोतवाली पुलिस ने महत्वपूर्ण स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की है। गुरुवार रात 9 बजे पुलिस ने हरकीपौड़ी, चंडीघाट और बस स्टैंड पर अलाव जलवाए। कंपकंपाती ठंड के बीच खुले में रात गुजारने वालों के लिए जगह-जगह पुलिस द्वारा अलाव की व्यवस्था की जा रही है। प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया की जगह-जगह टेंट भी लगवाए जा रहे।