हरिद्वार: सलेमपुर क्षेत्र में अवैध रूप से प्लास्टिक जलाने वाले प्लांटों पर कार्रवाई, PCB के साथ SDM ने 6 मशीनें की सील
हरिद्वार में अवैध रूप से प्लास्टिक जलाकर रिसाइकिल करने वाले प्लांटों पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। गुरुवार को सलेमपुर क्षेत्र में रिहायशी इलाके के बीच कई ऐसे प्लांट संचालित हो रहे हैं जहां अवैध रूप से प्लास्टिक को जलाकर रिसाइकिल किया जाता है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ पहुंचे एसडीएम अजय वीर सिंह ने 6 प्लास्टिक मोल्डिंग मशीनों को सील कर दिया।