चारामा के हाराडुला गांव में तेंदुए की दस्तक, कुत्ते को बनाया शिकार; CCTV में कैद हुई घटना
कांकेर। चारामा क्षेत्र के ग्राम हाराडुला में बीती रात तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ गांव की गली में पहुंचा और एक कुत्ते को अपना शिकार बना लिया।
पूरी घटना गांव में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में तेंदुआ कुत्ते को मुंह में दबाकर गली से गुजरता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर रात के समय घरों से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने और बच्चों को अकेले बाहर नहीं भेजने की अपील की जा रही है।
📍 स्थान – चारामा, कांकेर
#KankerNews #Charama #Leopard #तेंदुआ #हाराडुला CCTVFootage VistarNews
Kanker, Kanker | Oct 18, 2026