भालू की दस्तक, पेड़ पर चढ़ते वीडियो वायरल; ग्रामीणों में दहशत
कांकेर। कांकेर जिले के साईमुंडा क्षेत्र में तेंदुए के बाद अब भालू की मौजूदगी सामने आई है। शनिवार को खेत से लगे वन क्षेत्र में एक भालू पेड़ पर चढ़ता नजर आया। ग्रामीणों ने इसका वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, भालू झाड़ियों से निकलकर पेड़ पर चढ़ गया और कुछ देर तक वहीं रहा। हाल के दिनों में क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी के बाद अब भालू दिखाई देने से ग्रामीणों और किसानों की चिंता बढ़ गई है। वन क्षेत्र से लगे खेतों में काम करने वाले लोग भी सतर्कता बरत रहे हैं।
पूर्व सरपंच ने वन विभाग से की गश्त बढ़ाने की मांग
साईमुंडा के पूर्व सरपंच रामसागर मरकाम ने कहा कि क्षेत्र में तेंदुए और अब भालू की मौजूदगी से ग्रामीणों में डर का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है।
Kanker, Kanker | Oct 18, 2026