आदिवासी संस्कृति हमारी पहचान, इसे भावी पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी – मंत्री श्री रामविचार नेताम
नरहरपुर विकासखंड के ग्राम छापरपारा में आयोजित ब्लॉक स्तरीय ठाकुर जोहारनी मिलन समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम अपनी धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पा नेताम के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने गोंडवाना भवन में ₹10 लाख की लागत से निर्मित टिन शेड का लोकार्पण किया।
मंत्री श्री नेताम ने आदिवासी संस्कृति, परंपराओं एवं रीति-रिवाजों के संरक्षण पर जोर देते हुए समाजजनों से शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक एकता के साथ विकास की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
25 views | Kanker, Chhattisgarh | Oct 17, 2026