Big Breaking:
मां सीता विश्वविद्यालय की स्थापना पर बलहा मनोरथ में मां सीता का दरबार लगाने आएंगे एमएलसी बंशीधर बृजवासी
बाजपट्टी प्रखंड के बलहा मनोरथ महारानी स्थान के समीप आयोजित पांच दिवसीय महावीरी झंडा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ मंगलवार को हुआ. शिक्षक फेकन बैठा के द्वार पर तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया. इस अवसर पर विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी ने बड़ी घोषणा की और कहा कि मां सीता विश्वविद्यालय की स्थापना होने पर वे पुनः बलहा मनोरथ की इस पावन धरती पर मां सीता का भव्य दरबार लगाने आएंगे. इससे पूर्व महोत्सव को लेकर 351 कुंवारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जो ब्रह्म स्थान होते हुए सेरहा पोखर से जल भरकर पुनः पूजा स्थल पहुंची. यहां 101 फीट और 51 फीट ऊंचे दो महावीरी झंडे व बच्चों के लिए लगे झूले लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. पूरे आयोजन में मुखिया प्रतिनिधि दिलीप कुमार साह, सरपंच प्रतिनिधि राजेश साह, पूर्व पंसस अजय कुमार सिंह, शिक्षक मुकेश कुमार, शिक्षक फेकन बैठा, परशुराम सिंह, बलिराम सिंह सहित समस्त ग्रामवासियों की सराहनीय भूमिका रही.
Keywords & Hashtags:
Bajpatti News, Sitamarhi News, Banshidhar Brajwasi MLC, Maa Sita University, Balha Manorath Mahaviri Jhanda, Bihar Breaking News, Tirhut Graduate Constituency, Sitamarhi Latest News
#BajpattiNews #Sitamarhi #BanshidharBrajwasi #MahaviriJhanda #BalhaManorath #MaaSitaUniversity #BiharNews