झारखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने समर्थित उम्मीदवारों की औपचारिक घोषणा जिला कार्यालय में कर दी। जिला अध्यक्ष याहिया सिद्दीकी की अध्यक्षता में सोमवार दोपहर बैठक हुई जिसमें मो.मुस्तकीम को गोड्डा नगर परिषद अध्यक्ष और सागर सोरेन को महागामा नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए समर्थन दिया है। पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने इसकी घोषणा दी।