आगर: हरियाली अमावस्या: बाबा बैजनाथ महादेव का दर्शन करने उमड़ा भक्तों का सैलाब, हुआ आकर्षक श्रृंगार, हजारों भक्तो ने किए दर्शन
रविवार को हरियाली अमावस्या के चलते आगर जिले के विश्व प्रसिद्ध बैजनाथ महादेव मंदिर में हजारों भक्तों ने पहुंचकर महादेव का जलाभिषेक किया। भगवान का आलौकिक और आकर्षक श्रंगार किया गया। बाबा का पंचामृत से अभिषेक कर आरती भी की गई। पुजारी मुकेश पूरी ने बताया कि प्रतिदिन ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से यहां पर रोज कावड़ यात्राएं भी पहुंच रही है।